फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम काज ठप्प कर अमीनों ने धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। तहसील के सभी संग्रह अमीनों की अनिश्चित कालीन हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नही होगी धरना जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ शाखा बुढ़ाना के सभी संग्रह अमीन सोमवार सुबह तहसील मुख्यालय में एकत्र हुए। कामकाज ठप करने के बाद तहसीलदार कार्यालय के पास धरना दिया। बताया कि अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में वे सरकार को अपना ज्ञापन भेजते आ रहे हैं। आरोप है कि शासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। प्रदेश संघ के पदाधिकारियों के आह्वान पर वे अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं। मौके पर बुढ़ाना तहसील के अध्यक्ष प्रमोशन कुमार, सचिव अमित गौड, राकेश कुमार, शिवम, लक्ष्मण, पीतम सिंह, गौरव, कुबाड़ी सिंह, नदीम, कुलदीप ,प्रमोद कुमार सहित सभी संग्रह अमीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें