मुजफ्फरनगर। देवोपम किड्स गार्डन में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई।
शुभारंभ पूर्व नगर पालिका चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, प्रधानाचार्या नेहा अरोरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हर्डल रेस में उमका, देवांश अरोरा, बलराम राठी, बैलून बस्टिंग में सानवी, ईशी, आरव भंडारी, साइकिल आरव गुप्ता, समयरा, कार्तिक बंसल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। पिरामिड रेस में प्रथम स्थान आकृति भवर, द्वितीय वंश अरोरा, तृतीय स्थान अक्षिता धीमान ने हासिल किया। विजेता बच्चों को अतिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर दुआ, विभा किंगर, पूजा आर्या, चारु पाहवा, लक्ष्मी शर्मा, अंशु सुनेजा, मोनिका, इशिका अरोरा, आंचल ठकराल, आयुषी, रुपल, चेष्टा ग्रोवर आदि का सहयोग रहा।