मोरना। भोकरहेड़ी व लक्सर मार्ग पर गांव मज्जलिसपुर तौफीर निवासी सत्यपाल अपनी पत्नी ब्रिजेश के साथ बाइक से मोरना बाजार जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही भैंसा-बुग्गी के पलट जाने से दंपति चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं, भोकरहेड़ी व बरला मार्ग पर स्थित बिजलीघर के सामने सहारनपुर के गंाव ढख़देई निवासी कुलदीप अपनी पत्नी रेखा के साथ बाइक से आ रहा था। अचानक रेखा के गले में पड़ी चुनरी बाइक की चेन में आने से गले में कस गई, जिससे वह बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।