ट्रक पलटा, चालक व क्लीनर घायल
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव कवाल के निकट लकड़ी से भरा ट्रक कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक तथा क्लीनर घायल हो गए। मुरादाबाद निवासी चालक फुरकान ट्रक में लकड़ी भरकर सहारनपुर जा रहा था। गांव कवाल के निकट कार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक तथा क्लीनर अकरम घायल हो गए। ट्रक पलटने से सड़क पर लकड़ियां बिखर गई। इससे पानीपत-खटीमा राजमार्ग का यातायात काफी देर तक बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सड़क पर बिखरी लकड़ियों को हटवा कर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने घायलों को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको भेज दिया।