मंसूरपुर। शुगर मिल मंसूरपुर में राजपूत उत्थान सभा की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अश्वनी चौहान ने की। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार विमर्श किया। संगठन का विस्तार करते हुए मंसूरपुर ब्लॉक कार्यकारिणी युवा मोर्चा का गठन किया गया। इसमें नरेंद्र पुंडीर को ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, गोपाल पुंडीर महासचिव, शिव कुमार चौहान सचिव, अभिषेक तोमर सचिव, मोहित चौहान सोशल मीडिया प्रभारी, जय कुमार चौहान, योगराज चौहान को सदस्य बनाया गया।