चरथावल। नालंदा पब्लिक स्कूल में जूनियर छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को रंगारंग प्रस्तुति देकर विदाई दी। इस मौके पर लघु नाटिका, गीत, नृत्य प्रस्तुत कर मनमोह लिया। लघु खेलों के माध्यम से मनोरंजन किया। शिक्षकों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत और एकाग्रता के साथ की गई तैयारी से ही बेहतर परिणाम मिलेंगे। डायरेक्टर प्रवीण त्यागी ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मौके पर प्रबंधक विनेश त्यागी, पंकज त्यागी, विनीत त्यागी, अर्जुन शर्मा का सहयोग रहा।