जानसठ। गांव जटवाड़ा के ग्रामीणों द्वारा 36.50 लाख रुपये का विद्युत बकाया जमा नहीं करने पर बुधवार की रात से तमाम गांव की विद्युत सप्लाई काट दी जाएगी। विद्युत निगम के जेई अजय कुमार ने बताया कि ककरौली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा में वाजिदपुर फीडर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों पर विद्युत विभाग का 36.50 लाख रुपये बकाया है। गांव में 200 उपभोक्ता है। जिन पर विद्युत बकाया पांच हजार से अधिक है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कई बार बिजलीघर पर कैंप भी लगाया गया था। मगर, ग्रामीण विद्युत बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। शासन के दिशा निर्देश अनुसार बुधवार की मध्य रात्रि से गांव जटवाड़ा की विद्युत सप्लाई काट दी जाएगी। इस सूचना से ककरौली थाना, प्रशासनिक और विद्युत अधिकारियों को लिखित में अवगत करा दिया गया है।