फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिथियों का सम्मान किया गया
विज्ञापन

खतौली। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की ओर से परिवहन विकास गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सहारनपुर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुजफ्फरनगर डिपो के शिवकुमार मिस्त्री, खतौली डिपो के लिपिक सतीश, सहारनपुर डिपो के शिवकुमार, गंगोह डिपो के परिचालक अरविंद को क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार तथा संघ के महामंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहारनपुर सुनील कुमार की अध्यक्षता तथा संजय मोतला के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, रोडवेज कर्मचारी संघ के महामंत्री डीके त्रिपाठी, प्रांतीय प्रवक्ता प्रेम कुमार वर्मा, चरण सिंह, नीरज, सुधीर, विकास, सोरण, सुरेंद्र कैशियर, कमल, सुनील दत्त, मनीराम, संजय भाटी, सोमेंद्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें