फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावित्रीबाई फुले का जन्म दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला हुसैनपुरा में बुधवार को सैनी उत्थान जागृति मंच की ओर से माता सावित्री बाई फुले का 187वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। नगर पंचायत सभासद अनुज सैनी ने कहा कि देश की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले पर सैनी समाज को ही नहीं, बल्कि अन्य पिछड़े वर्ग को गर्व है। सभासद लक्ष्मी देवी सैनी ने कहा कि उन्होंने विधवा पुनर्विवाह की भी शुरुआत की और 1854 में विधवाओं के लिए आश्रम भी बनाया। साथ ही उन्होंने नवजात शिशुओं के लिए भी आश्रम खोला, ताकि कन्या शिशु हत्या को रोका जा सके। सावित्री बाई फूले ने अपने पति के साथ मिलकर काशीबाई नामक एक गर्भवती विधवा महिला को न केवल आत्महत्या करने से रोका बल्कि उसे अपने घर पर रखकर उसकी देखभाल की और समय पर डिलीवरी करवाई। बाद में उन्होंने उसके पुत्र यशवंत को दत्तक पुत्र के रूप में गोद ले लिया और पढ़ा लिखाकर डॉक्टर बनाया। कार्यक्रम में मास्टर जगत सिंह सैनी, खेमचंद सैनी, चमन लाल सैनी, राम सिंह सैनी, विजय कुमार, विनोद कुमार, नितिन, प्रियांशु सैनी, अंकुर सैनी, पूर्व सभासद अमरजीत सैनी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें