मुजफ्फरनगर। अलवी समाजसेवा सोसायटी ने सरकारी गजट से फकीर शब्द हटाने की मांग को लेकर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। कहा कि मुस्लिम अल्पसंख्यक समाज की बहुत सारी जातियां ओबीसी में राज्य सरकार द्वारा रखी गई हैं। सरकारी गजट में कुछ जातियों के नाम ऐसे लिखे गए हैं, जो आम बोलचाल में अच्छे नहीं लगते हैं। गलत सोच रखने वाले लोग ऐसी जातियों को अपने से तुच्छ और छोटा समझते हैं। मौके पर प्रदेशाध्यक्ष इरफान अलवी, नूर आलम अलवी, मौसम अलवी, कारी अताउल्ला, मुस्तकीम, राशिद, वसीम, अमीरुद्दीन, हाफिज हारुन, रशीद, हाजी असलम, मीनू अलवी, गुलशेर अलवी, जरीफ अलवी, दिलशाद, शाहनवाज, शमशाद, शमीम, इकराम, फुरकान, नजर अलवी आदि रहे।