मजदूर की हार्टअटैक से मौत
मंसूरपुर। मिल मंसूरपुर के गांव सोंटा निवासी 50 वर्षीय धनपत अपने परिवार के साथ मिल मंसूरपुर में किराये के मकान में रहता था। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। धनपत रविवार की सुबह किसान के यहां ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भर रहा था। अचानक हार्टअटैक होने से उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का कहना है कि मृतक मजदूर आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था। भाजपा नेता नंदकिशोर पांचाल का कहना है कि पीड़ित परिजनों को सांसद व विधायक से बातचीत कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की जाएगी।