मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में आर्य विद्या सभा शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत मनाए जाने वाले यूथ वीक में चौथे दिन वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विषय था इंटरनेट ने शिक्षा को सशक्त किया है। आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष जय प्रकाश आजाद शुभारंभ किया। वाद-विवाद में सभी संकायों के छात्रों ने भाग लिया। बीएससी प्रथम वर्ष की मीनाक्षी शर्मा को पहला स्थान मिला। बीएड की पूजा तथा बीए की नेहा टांक को दूसरा स्थान मिला। एमएससी के गौरव भारती तीसरे स्थान पर रहे। संचालन डॉ अर्चना सिंह ने किया। पक्ष और विपक्ष दोनों में ही बच्चों ने सारगर्भित विचार रखे। इसके अलावा निबंध प्रतियोगिता हुई। विषय था वर्तमान समाज पर सोशल मीडिया का प्रभाव। निबंध में 84 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता, डॉ राजेश गर्ग, राहुल शर्मा, डॉ मुकेश त्यागी, डॉ कुलदीप सिंह, डॉ सुषमा सैनी, नवनीत वालिया, डॉ मनीला, हरितोष, डॉ संगीता श्रीवास्तव, डॉ अंजू पंवार, डॉ मुकेश चंद, डॉ सुविता कुमार, डॉ प्रीति अग्रवाल, डॉ संजय कुमार, विपिन जैन, इंदू शर्मा आदि रहे।