फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम खाई में पलटी, चालक व क्लीनर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी में डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक और क्लीनर घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला गाजियाबाद के गांव दुहाई निवासी चालक अजय पुत्र कुंवरपाल अपने साथ क्लीनर गुलाब सिंह पुत्र हलधर के साथ डीसीएम में खाली कार्टून लेकर गाजियाबाद से गाड़ी मालिक के यहां सिसौली जा रहा था। शनिवार रात एक बजे जब वह रतनपुरी गांव में पहुंचा, तो चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। जिससे गाड़ी ट्रांसफार्मर के खंभे से टकराती हुई पलट गई। जिसमें चालक अजय और क्लीनर गुलाब सिंह घायल हो गए। जिनको ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकले। गाड़ी की टक्कर से तार और एक खंभा भी टूट गया। इस दौरान गांव निवासी जब्बार पुत्र महमूद का शौचालय भी ढह गया। तार टूटने से गांव की बिजली आपूर्ति रात से ठप है। विद्युत कर्मचारी लाइनों को ठीक करने जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें