मेरठ में पौधरोपण किया
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पर्यावरण सुरक्षा समिति मेरठ के सहयोग से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मातादीन वाल्मीकि तपोवन में केके जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग जैन, जितेंद्र कुमार, अर्पित, विशाल, अग्रिम, मणि, मानू, प्रखर, परी आदि ने अपने जन्मदिन तथा विवाह की वर्षगांठ के अवसर पर पौधरोपण कराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने कहा कि वर्तमान भौतिकवादी युग में संपूर्ण विश्व पर्यावरण समस्याओं से जूझ रहा है। आज भारत वर्ष में पर्यावरण सुरक्षा हेतु सबसे सरल उपाय पौधरोपण है, जिससे सुखद जीवन संभव है। इस मौके पर डॉ. अमित जैन सचिव मेरठ, डा. श्वेता जैन, डॉ. नरेंद्र तेवतिया आदि समिति के पदाधिकारियों का सहयोग रहा।