बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर-छाजपुर के आरती मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के सभी ग्रुप ने हिस्सा लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा तैयार किए प्रोजेक्ट ने दर्शकों को आश्चर्य चकित किया। विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट की सराहना की। इस प्रदर्शनी में राजप्रिंस ग्रुप ने प्रथम, सूरज मलिक ग्रुप ने दूसरा, अभिषेक व राहुल ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विशेष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय प्रबंधक अशोक कुमार व प्रधानाचार्या कविता सिंह तोमर ने सम्मानित किया।