मुजफ्फरनगर। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर नईमंडी में भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। समाज की सेवा में लगे लोगों को सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान प्रतिदिन 100 निशक्त जनों के नि:शुल्क ऑपरेशन कराता है। समस्त खर्च दवाई से लेकर रहने तक का संस्थान उठाता है। सेवा संस्थान सिलाई, कम्प्यूटर, मोबाईल रिपेयरिंग आदि का प्रशिक्षण भी नि:शुल्क देता है। नईमंडी की माढी की धर्मशाला में शनिवार को 11 बजे संस्थान के सहयोगी भामा शाह का सम्मान होगा। इस अवसर पर स्नेह मिलन का आयोजन भी होगा।