बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बजाज चीनी मिल भैंसाना ने किसानों के चालू सत्र के गन्ने का दस करोड़ रुपये का भुगतान समिति के माध्यम सेे कर दिया। मिल उपाध्यक्ष राज सिंह चौधरी ने बताया कि 27 अक्टूबर को उनका पेराई सत्र आरंभ हुआ था। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक का किसानों के गन्ने का दस करोड़ रुपये का भुगतान उन्होंने समिति के माध्यम से किसानों को दे दिया है। उपाध्यक्ष ने क्षेत्र के किसानों से अगोला एवं मिट्टी रहित गन्ना चीनी मिल एवं क्रय केन्द्रों पर डालने की अपील की। कहा कि गन्ने के साथ मिट्टी, पत्ती एवं अगोला आने से चीनी की रिकवरी पर बुरा प्रभाव पड़ता है।