बाइक सवारों ने स्कूटर में टक्कर मारी, तीन घायल
मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली बिजलीघर पर बाइक सवारों ने स्कूटर में टक्कर मार दी।
ककरौली थाने के बिजलीघर के नजदीक खेत से बहन को घर ले जाने आया अमित पुत्र बाबूराम निवासी ककरौली सड़क किनारे खडा हुआ था। जानसठ की ओर से बाइक पर तेज गति से आ रहे गांव मेहलकी निवासी श्रवण चौहान पुत्र रामेश्वर, अमन पुत्र रोशन ने अमित के स्कूटर में टक्कर मार दी, जिसके चलते वह उछल कर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसका पैर टूट गया। हादसे में बाइक सवारों को भी काफी चोट आई। सुचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को मोरना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अमित को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।