कन्या जूनियर हाईस्कूल में पौधरोपण
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को कस्बे के कन्या जूनियर हाईस्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एसडीएम कुमार भूपेंद्र और प्रधानाचार्या संतोष ने डॉ. राजीव कुमार के साथ पौधरोपण कराया। विद्यालय में पहुंचे उपजिलाधिकारी ने क्लास में बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछताछ की।