फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर गए डाक सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल पर गए डाक सेवक
विज्ञापन

मीरापुर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ लखनऊ के आह्वान पर मीरापुर क्षेत्र में कार्यरत ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। मीरापुर क्षेत्र के जड़वड़ कटिया कैथोड़ा, कुतुबपुर, भुम्मा और मीरापुर डाकघर में विजयपाल, दिनेश कौशिक, सुभाषचंद्र, वेद प्रकाश, ब्रजमोहन, परवेज अली, सुरेंद्र कुमार, ब्रजपाल ग्रामीण डाक सेवक के रूप में कार्यरत हैं। इन डाक कर्मचारियों को केंद्रीय वेतनमान नहीं मिलता और इनसे डाक विभाग स्थाई कर्मचारियों की तहत पूरा काम लेता है। अपने वेतन निर्धारण तथा अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर संगठन के आह्वान पर सभी कर्मचारियों ने डाकघर परिसर में प्रात: से ही धरना दिया और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इनकी हड़ताल से क्षेत्र में डाक व्यवस्था चरमरा गई। आंदोलित कर्मचारियों का कहना है कि जब तक विभाग उनको स्थाई कर्मचारियों की तरह समस्त सुविधाएं प्रदान नहीं करता तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें