फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिविल बार के चुनाव में 314 ने डाले वोट, आज मतगणना

Wed, 21 Dec 2022 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए  कुल 340 में से 314 ने अपने मत का प्रयोग किया है। अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार दीक्षित और सतेंद्र कुमार के बीच कड़ा मुकाबला है।
विज्ञापन
जिला बार एसोशिएसन के चुनाव में मतदान करती अधिवक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए अधिवक्ताओं ने उत्साहित होकर मतदान किया। सुबह से ही अधिवक्ता कतार में लगे रहे। मतगणना बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से होगी। अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार दीक्षित और सतेंद्र कुमार के बीच कड़ा मुकाबला है।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मियां जैदी, एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवध बिहारी गुप्ता, चुनाव अधिकारी मुकेश त्यागी, विजेंद्र प्रताप ने बताया कि सिविल बार में कुल 340 में से 314 ने अपने मत का प्रयोग किया है। सिविल बार में चुनाव को अधिवक्ताओं में उत्साह रहा। सुबह से ही मतदान के लिए अधिवक्ता पहुंचने शुरू हो गए थे।

उपाध्यक्ष पद पर अखिल अग्रवाल और संजीव त्यागी, महासचिव पद पर बिजेंद्र मलिक, हरिओम गोयल, कोषाध्यक्ष पद पर अन्नू कुच्छल एवं उपेंद्र कुमार गर्ग, सह सचिव प्रशासन पर मुकेश कुमार जौहरी एवं प्रवीर कुमार संगल, सहसचिव पुस्तकालय पर निपुण जैन एवं शिवानी सचदेवा के बीच मुकाबला है।

सिविल बार एसोशिएशन के चुनाव में मतदान दौरान मौजूद अधिवक्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

 

सिविल बार एसोशिएशन के चुनाव में मतदान दौरान मौजूद अधिवक्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें