खतौली/मंसूरपुर। भारतीय व्यापार मंडल की ओर से मोहल्ला शिवपुरी स्थित दुर्गा मंदिर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया।
शुभारंभ व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल और रूद्र देव महाराज ने किया। शिविर में कुल 300 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। मौके व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रवि के साथ ही गौरव, धीरज सूरी, ऋषभ जैन, गौरी शंकर, माधव गुप्ता, विपिन कंसल मौजूद रहे। उधर, मंसूरपुर के गांव जोहरा के प्राथमिक विद्यालय में टीकाकरण किया गया। कानूनगो सुनील कुमार शर्मा तथा ग्राम प्रधान श्रीमंदर सैनी ने बताया कि शुक्रवार को 300 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए।