फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी सूची के बाद भी डिग्री कॉलेजों में 30 प्रतिशत सीटे खाली

विज्ञापन
नगर के सनातन धर्म महाविद्वायल में एडमिशन फार्म जमा कराते विद्वायार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
18 सितंबर को जारी होगी तीसरी मेरिट शाकंभरी विश्वविद्यालय की ओर से
विज्ञापन

19 से 21 सितंबर तक इस सूची के आधार पर प्रवेश होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की दूसरी सूची के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी डिग्री कॉलेजों में 30 प्रतिशत सीटें बाकी है। अब तीसरी सूची 18 को आएगी। 19 से 21 सितंबर तक इस सूची के आधार पर प्रवेश होंगे।
शहर के सनातन धर्म महाविद्यालय में बीए में 640 सीटें हैं, इनमें से 405 में प्रवेश हो चुका है। इसी तरह बीकॉम में 400 सीट हैं, जिनमें से 299 पर प्रवेश हो चुका है। बीएससी मैथ में 240 सीट हैं, 176 प्रवेश हो चुके हैं। बीएससी बायो में 80 सीट हैं, 65 पर प्रवेश हो गए हैं। होम साइंस में 80 में से 48 पर प्रवेश हो चुका है। इस कॉलेज में लगभग 25 प्रतिशत सीट बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के दूसरे बड़े कॉलेज डीएवी में बीए में 320 सीट हैं, 220 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। बीए में केवल 28 प्रतिशत सीट बाकी है। बीएससी बायो में 33 प्रतिशत और बीएससी मैथ में 35 प्रतिशत सीट बाकी है। छोटूराम कॉलेज में बीएससी एजी में 240 सीट हैं, जिसमें 187 प्रवेश हो चुके हैं। बीएससी बायो में 80 सीट हैं 42 प्रवेश हुए है और बीएससी मैथ में 80 में से 45 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। जैन कन्या महाविद्यालय में बीए में 500 सीट हैं। अभी तक 311 प्रवेश हो चुके हैं। बीकॉम, बीएससी और होम साइंस यहां फाइनेंस के कोर्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें