फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मांगी 3.50 लाख रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कूकड़ा निवासी व्यक्ति से गांव सहावली निवासी दबंग ने पुरानी रंजिश के चलते 3.50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी सुशील गोयल ने तहरीर देकर बताया कि उसकी गांव सहावली निवासी संजय उर्फ संजीव राठी से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि तीन दिन पूर्व संजय ने सुशील गोयल को कॉल कर गाली-गलौज करते हुए 3.50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। आरोपी ने रुपये न देने पर सुशील को परिवार समेत जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी संजय उर्फ संजीव राठी को बृहस्पतिवार रात अलमासपुर चौक के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें