देवबंद। गुजरात में आयोजित 30वीं ऑल इंडिया जीवी शूटिंग चैंपियनशिप में देवबंद के 27 शूटरों ने शानदार प्रदर्शन कर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। गुजरात के अहमदाबाद में 10 से 30 अक्तूबर तक चली शूटिंग चैंपियनशिप में नगर के बलदेव सिंह शूटिंग एकेडमी के 34 शूटरों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इनमें 27 शूटरों का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ। एकेडमी चेयरमैन पदम मलिक ने गुजरात से लौटे खिलाड़ियों का एकेडमी पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने बताया चयनित खिलाड़ी 18 नवंबर से 10 दिसंबर तक दिल्ली और भोपाल में होने वाली 64वीं नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। संवाद