फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 264 परीक्षक गैरहाजिर, प्रतिकूल प्रविष्टि देने की तैयारी

विज्ञापन
यूपी बोर्ड के मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्था की जानकारी लेते डीआईओएस
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से गैर हाजिर रहने वाले 264 परीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की तैयारी है। वेतन में से कटौती की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोमवार को शहर के पांचों मूल्यांकन केंद्रों से 277 परीक्षक और चार उप प्रधान परीक्षक गैर हाजिर रहे। सभी केंद्रों पर 41 हजार 764 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। अब तक कुल 99 हजार 162 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।
डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन से गैर हाजिर चल रहे परीक्षकों और उप प्रधान परीक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गैरहाजिर वाले दिनों के वेतन की कटौती होगी। उन्होंने इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज में पहुंचकर मूल्यांकन व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी कॉपियों का हुआ मूल्यांकन
केंद्र



उत्तर पुस्तिकाएं

इस्लामिया इंटर कॉलेज
9971

एसडी इंटर कॉलेज

6396

चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज
8269

राजकीय इंटर कॉलेज

6912

डीएवी इंटर कॉलेज

10216
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें