फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा में 260 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
परीक्षा केद्र पर यूपी बोर्ड के परीक्षार्थीयों की प्रवेश पत्र जांचती शिक्षिका।
विज्ञापन
हाईस्कूल की उर्दू व अन्य भाषाओं और इंटरमीडिएट की इतिहास व कृषि विषय की परीक्षा हुई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की उर्दू व अन्य भाषाओं और इंटरमीडिएट की ट्रेड विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में केवल इंटरमीडिएट की इतिहास व कृषि विषय की परीक्षा कराई गई। इनमें 260 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
प्रथम पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 46 और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की 66 केंद्रों पर परीक्षा हुई। हाईस्कूल के कुल पंजीकृत 755 में से 715 ने परीक्षा दी, 40 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में ट्रेड विषय के कुल 509 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 485 उपस्थित रहे, जबकि 24 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में कुल 64 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के इतिहास विषय के लिए पंजीकृत 3343 परीक्षार्थियों में से 3160 ने परीक्षा दी, जबकि 183 ने छोड़ दी। कृषि विषय के लिए पंजीकृत 411 में से 398 उपस्थित और 13 अनुपस्थित रहे। ऐसे में कुल 196 परीक्षार्थियों ने द्वितीय पाली में परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें