फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो दिन में 25 करोड़, नए पेराई सत्र से पहले होगा समस्त भुगतान, रात में नहीं लगेगा विद्युत निगम का छापा

Sun, 28 Aug 2022 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर शनिवार को गन्ना समिति कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरने में पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी और बजाज चीनी मिल भैसाना के उपाध्यक्ष ने किसानों को दो दिन में बकाया भुगतान का 25 करोड़ देने का वादा किया। साथ ही कहा कि नया पेराई सत्र चालू होने से पहले किसानों के गन्ने का पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को शुरू हुए धरने में रालोद विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि एक ओर से किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है, वहीं दूसरी ओर विद्युत निगम और बैंक किसानों से ऋण की वसूली में लगे हुए हैं। किसानों को नोटिस दिए जा रहे हैं। बिजली के बकाया में उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। भाजपा सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: ससुरालियों ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस ने बुलाई जेसीबी, तीखी नोकझोंक, कई घंटे चला ड्रामा
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी, समिति के सचिव बीके राय, चीनी मिल के उपाध्यक्ष जेबी तोमर की पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, रालोद के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर के बीच धरनास्थल पर ही वार्ता हुई।

जिला गन्ना अधिकारी और चीनी मिल के उपाध्यक्ष ने बकाया भुगतान के 25 करोड़ रुपये सोमवार तक देने का वादा किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि नया पेराई सत्र चालू होने से पहले संपूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा। इस आश्वासन पर धरना समाप्ति की घोषणा की गई। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर और संचालन बाल किशोर त्यागी ने किया।

विज्ञापन

रात में नहीं लगेगा विद्युत निगम का छापा
रालोद नेताओं ने कहा कि विद्युत निगम के कर्मचारी रात में किसानों के घरों में जाकर छापे मारते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिजली बिल बकाया होने पर किसानों के केबल नहीं कटने दिए जाएंगे। एसडीओ विकास वर्मा ने घोषणा की कि कहा कि रात में विद्युत निगम का कर्मचारी किसी के घर में छापा मारने नहीं जाएगा।

किसानों से हिस्सा प्रमाण पत्र और खतौनी नहीं ली जाएगी
किसानों की समस्या सुनते हुए जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि किसी भी किसान से घोषणा पत्र के साथ हिस्सा प्रमाण पत्र और खतौनी की नकल नहीं ली जाएगी। गन्ने से संबंधित समस्याओं के लिए किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

ये रहे मौजूद
धरन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, सहकारी समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत, गांव फुगाना निवासी चौधरी मुकेश मलिक, पूर्व प्रधान चौधरी थाम सिंह, अमित मलिक, बिटावदा के पूर्व प्रधान, सतपाल सहरावत, पप्पन राठी, हाजी जमशेद, सुधीर सहरावत, मा महक सिंह, जुल्फुकार, पुरुषोत्तम, रामछैल, अजीत राठी व कमल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें