फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 24, गांव में 18 घंटे बिजली मिलेगी: राजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य अभियंता शासन को देंगे अपनी रिपोर्ट
विज्ञापन

- तीन दिन जिले में रहकर जाना आपूर्ति का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के तीनों सर्किल में एक-एक दिन रहकर शासन से आए नोडल अधिकारी राजीव सिंह ने आपूर्ति की सच्चाई को जाना। उन्होंने बताया कि शहर में 24 और ग्रामीण अंचल में 18 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वह जिले की अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे।
जनपद के लिए मुख्य अभियंता राजीव सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। राजीव सिंह ने जिले के तीनों सर्किल में एक-एक दिन व्यवस्था को देखा। उन्होंने बिजली घरों की स्थिति को देखा और जाना कि आपूर्ति कितने घंटे हो पा रही है। उन्होंने ये भी देखा कि फुंके हुए ट्रांसफार्मर कितने समय में ठीक हो रहे है। यदि कहीं कोई फाल्ट होता है तो उसमें कितना समय लगाया जा रहा है। अंतिम दिन वह सर्किल नंबर एक में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बेगराजपुर के दोनों बिजलीघरों, भोपा और शुकतीर्थ के बिजलीघर का निरीक्षण किया। बिजली घरों का रिकार्ड देखा। उन्होंने भोपा में आम जनता से बात की और आपूर्ति की वास्तविक स्थिति को जाना। उनके साथ एसई ग्रामीण निर्मल भी साथ रहे। राजीव सिंह ने बताया कि उन्होंने तीनों सर्किल पर आपूर्ति को लेकर पूरी जांच की है। जिले में बड़ी विभागीय शिथिलता सामने नहीं आई है। जहां फाल्ट, तार टूटने आदि के मामले आए हैं, वहां विभाग ने तेजी के साथ कार्य किया है। ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई पूरे 18 घंटे नहीं मिल पा रही थी। अब इसे 18 घंटे सुनिश्चित किया गया है। ऊपर से आपूर्ति में कोई समस्या नहीं आएगी। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे की आपूर्ति रहेगी। उन्होंने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। यहां आपूर्ति की स्थिति, व्यवस्था आदि से संबंधित रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें