फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दंपती सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में दंपती सहित तीन घायल
विज्ञापन

जानसठ। गांव कवाल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी चंद्रपाल पुत्र कलीराम अपनी पत्नी कौशल को लेकर बाइक द्वारा जानसठ से अपने गांव जा रहा था। गांव कवाल के सामने पहुंचे, तो सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सवार गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने चंद्रपाल व उसकी पत्नी कौशल को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। तीसरा घायल बाइक सवार युवक शौचालय जाने का बहाना कर सीएचसी से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें