फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि किसानों को गन्ने का उचित दाम नहीं मिल रहा है। समय से भुगतान भी नहीं किया जा रहा। बिजली की दरें बेहद महंगी हो गई है। विद्युत निगम के अधिकारी किसानों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया गया। गेहूं की फसल बर्बाद होने के बावजूद उन्हें फसल बीमा का लाभ नहीं दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जल्द ही शुगर मिलों और बिजली विभाग के दफ्तरों का घेराव करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नौ मई को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, सतीश भारद्वाज, राम सिंह गौतम, राजीव तोमर, नीटू तोमर, हरेंद्र तोमर, भूपेंद्र पंवार, रितेश राठी, लोकेश बालियान, कपिल चौधरी, अनुज चौधरी, राजवीर चौधरी, हरेंद्र मलिक, धीरेंद्र तोमर, हरीश कुमार, मोनू राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें