मदरसा इजहारुल उलूम के वार्षिक जलसे का समापन
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी स्थित मदरसा इजहारुल उलूम में 59वें वार्षिक जलसे का समापन खुसूसी दुआ के बाद हो गया। इस दौरान धर्मगुरुओं ने तकरीर की तथा शायरों ने नात ए पाक पढ़ी। कुरान पाक को कंठस्थ करने वाले हाफिज बने छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पगड़ी बांधी गई। रुड़की से तशरीफ लाए मौलाना मोहम्मद तनवीर ने कहा कि अल्लह ने जन्नत को अच्छे इंसानों व जहन्नुम को बुरे काम करने वालों के लिए बनाया है। मरने के उपरांत प्रत्येक से उसकी जिंदगी का हिसाब लिया जाएगा। अल्लाह ने प्रत्येक जीव को ईश्वरर की प्रशंसा तथा दूसरों के साथ अच्छे व्यवहार करने के लिए पैदा किया है, जिस इंसान का कोई मकसद नहीं, उसका जीवन निरर्थक ही है। इस अवसर पर मौलाना अहमद हसन, मौलाना फरमान आदि व्यवस्थापक के रूप में रहे।