वोट बनवाने के लिए किया जागरूक
बुढ़ाना। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक व युवतियों को वोट बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी दीपक कुमार बृहस्पतिवार को कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में पहुंचे। एसडीएम ने महाविद्यालय के प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार को साथ लेकर कॉलेज की सभी कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि 18 वर्ष की आयु पार करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी वोट बनवा लेनी चाहिए।