सद्भावना संगम नागरिक संवाद का आयोजन
मुजफ्फरनगर। शांति मिशन द्वारा बुधवार को अंबा विहार स्थित बचपन प्ले स्कूल में सद्भावना संगम नागरिक संवाद का आयोजन कर मौजूदा हालात में हर हाल में अमन कायम रखने का संकल्प लिया गया। शहर के अंबा विहार स्थित बचपन प्ले स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप के दिल्ली से आए राजीव गांधी फाउंडेशन के दीपक माथुर व रजनीश विष्ट और गंगा जल बिरादरी से मेजर हिमांशु शामिल रहे। कार्यक्रम में देश के वर्तमान हालात के मद्देनजर आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एक सद्भावना समिति बनाकर लोगों से मिलकर हर हाल में अमन व भाईचारा कायम रखने का संकल्प लिया गया। होम्योपैथिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार, लायंस क्लब से मुकेश अरोरा, पैग़ाम ए इंसानियत से हाजी आसिफ राही, आवाज ए हक से शादाब खान, रोशनी वेलफेयर सोसाइटी से डॉ. इरशाद सम्राट, ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी से डॉ. नजमुल हसन जैदी, हिंद वेलफेयर सोसाइटी से गय्यूर, रेवती नंदन मित्तल, नंद किशोर, अमीर आजम एडवोकेट और असद पाशा आदि मौजूद रहे।