फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजित सिंह को पूरी ताकत से लड़ाएंगे: शोहराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिम के अध्यक्ष शोहराब गयास ने कहा कि चौधरी अजित सिंह को पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में शोहराब गयास ने कहा कि भाजपा नेता विपक्षियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। मुस्लिम समाज के प्रधानों को जबरन भाजपा के पक्ष में काम करने का दबाव बनाया जा रहा है, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का समय से गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। विद्युत निगम उत्पीड़न करने में लगा है। चौधरी अजित सिंह के चुनाव मैदान में आने की सूचना से ही भाजपा डरी है। गठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन किया जाएगा। शोहराब ने नौशाद खान को मंडल अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंडल में संगठन को बूथ तक मजबूत बनाया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, अरशद खान, ताबिश खान, अंकित सहरावत, महबूब, शाहवेज सैफी, चांद खान, अखलाक, आसिफ जैदी, सऊद हसन, सुधीर भारतीय, हर्ष राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें