फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगोली में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस के शिविर में छात्र-छात्राओं ने रंगोली में अपनी प्रतिभा दिखाई।
शिविर के चौथे दिन दैनिक प्रार्थना के बाद रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं को आठ समूहों में विभाजित किया गया। मनमोहक रंगोली ने सभी का मन मोहा। प्रतिस्पर्धा में सभी ने अपनी प्रतिभा का बड़े ही सुंदर ढंग से प्रदर्शन किया। इसी के साथ छात्राओं के लिए अलग से मेहंदी प्रतियोगिता हुई। निर्णायक की भूमिका में डॉ सुनीता शर्मा, डॉ मंजू चौहान, डॉ मृदुला मित्तल, आरएम तिवारी रहे। मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ गरिमा जैन, डॉ सुविता, डॉ प्रीति अग्रवाल रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेंद्र पाल, डॉ योगेश कुमार ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें