जानसठ। एंबियंस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने एचडीएफसी बैंक का भ्रमण कर जानकारी हासिल की। शुक्रवार को कक्षा सात और आठ के छात्र-छात्राओं ने बैंक का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। बैंक संबंधी लेनदेन व इंटरनेट द्वारा लेनदेन को कैसे सरल बनाया गया छात्रों को जानकारी दी गई। बैंक के प्रबंधक सूरत कपूर ने छात्र छात्राओं को खाते खोलने से लेकर एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्य संबंधी सभी जानकारियां दीं। छात्राओं द्वारा शाखा प्रबंधक से कार्ड गायब या खो जाने के संबंध में जानकारी हासिल की गई। प्रबंधक भावेश गुप्ता, प्रधानाचार्या रितिका महाजन ने कैश जमा कराने और एटीएम संबंधित जानकारी दी। भ्रमण के दौरान गुलरेज, सतेंद्र मिश्रा, अंकुश, दीपा आदि मौजूद रहे।