समाज में फैली बुराइयों को दूर करें
बुढ़ाना। जमीयत उलमा-ए-हिंद शाखा बुढ़ाना की बैठक में सभी वक्ताओं ने कहा कि समाज में फैली बुराईयों को सभी को मिलकर दूर करना चाहिए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों और फजूल खर्ची को सभी एक साथ मिलक दूर कर सकते हैं। समाज में शिक्षा का अभाव हैं। जब तक समाज में फैली बुुराइयां और फजूल खर्ची खत्म नहीं होगी। समाज तरक्की नहीं कर सकेगा। इस मौके पर मौलाना अहमद अब्दुल्ला, मौलाना आकिल, हाफिज रईस, हाफिज तौफीक, अब्दुल गफ्फार सैफी, इनाम मेहर, डॉक्टर नईम, शहजाद, नसीम, हाजी बबलू, नसीम, महबूब, सादा, राशिद, बिलाल, नूर मोहम्मद, सज्जाद, सलीम आदि रहे।