महिलाओं को बीमारियों से बचाव की दी जानकारी
जानसठ। जिला ग्राम विकास संस्थान में मासिक धर्म प्रबंध पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लाक परिसर में स्थित जिला ग्राम विकास संस्थान में मासिक धर्म प्रबंध प्रशिक्षण का पांच दिवसीय शिविर के समापन मौके पर मास्टर ट्रेनर शालिनी त्यागी ने शिविर में महिलाओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, बीमारियों से कैसे बचा जाए आदि के विषय में बताया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. विजय प्रताप यादव ने मासिक धर्म प्रबंध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पहली बार महिलाओं के लिए इस तरह का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। महिलाओं में फैल रही बीमारियों की रोकथाम के लिए जानकारी दी। शिविर के समापन पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विजय प्रताप यादव व शालिनी त्यागी, जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा प्रतिभागी पुरुष व महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। समापन पर अमित कौशिक, अनुज कुमार, अभिनव कुमार, डा. लोकेश कुमार, सुभाष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।