फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश खन्ना के कार्यक्रम की तैयारी को बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री के कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा संचालन समिति की एक बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में 13 जनवरी को प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि लोक सभा प्रभारी विजेन्द्र अग्रवाल और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल रहे। विधायक कपिलदेव ने कहा कि 13 जनवरी को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के नगर में आ रहे हैं। इसी दिन स्वच्छता अभियान की एक विशाल रैली टाउन हॉल के मैदान से निकाली जाएगी। दिन में 12 बजे प्रारंभ होकर यह रैली नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी, जिसमें सभी कार्यकर्ता, नेतागण, शहर के स्कूलों के विद्यार्थी, शहर की सभी संस्थाएं और नगर के सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया हैं। पूर्व विधायक अशोक कंसल ने 26 जनवरी को कार्यक्रम कमल दीपक उत्सव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी वीरपाल निर्वाल, राजीव गर्ग, सुरेंद्र देव शर्मा, नरेश चौधरी, विशाल गर्ग, बबीता गुप्ता, देशबंधु तोमर, जगदीश पांचाल, सुनील सिंघल, विजेन्द्र पाल, सुनील शर्मा, एकता गुप्ता, सुनील दर्शन, रोहताश पाल, सुरेश चाचा, डॉ अशोक, श्री मोहन तायल, रोहित तायल, संजय गर्ग, ब्रिजेश दीक्षित, नमन मित्तल, रमेश खुराना, अशोक बाटला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें