फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेता ने अधरे पड़े पुल के निर्माण का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर फोरलेन स्टेट हाईवे पर रोहाना में अधूरे पड़े पुल निर्माण कार्य का भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। रोहाना में गत वर्ष स्टेट हाईवे पर मिट्टी के पुल बनाये जाने पर भाकियू और व्यापारियों ने विरोध कर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। उन्होंने यहां पर पिलर के पुल बनाए जाने की मांग की थी। इस मांग को लेकर एक सप्ताह तक आंदोलन हुआ था। अब यहां पर पिलर का पुल बनना प्रस्तावित है। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को रोहाना में भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की पहले कंपनी द्वारा नख्शे को देखा जाएगा। संतुष्ट होने पर ही निर्माण कार्य होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें