फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुुजफ्फरनगर। जिला कारागार में आयोजित चिकित्सा शिविर में 905 पुरुष एवं महिला बंदियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज मुुजफ्फरनगर के सहयोग से आयोजित शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. अंकुर राज उपाध्याय, डॉ. नितिश जैन ने त्वचा रोग से पीड़ित बंदियों का परीक्षण कर उपचार एवं दवाएं दी। नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सतगुरु सरन सिंह, डॉक्टर नितिन तोमर दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव शर्मा, न्यूरो फिजीशियन विभाग से डॉ. अंबर वर्मा, डॉ. सुशील, सर्जरी विभाग से डॉ. नितिन सिंह, डॉ. इशाक रजा, नेत्र रोग विशेषज्ञ हिमांशु सिंह, आर्थोपेडिक्स विभाग से डॉ. गोविंद शर्मा ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराईं। कारागार की महिला बैरक में डॉ. नताशा त्यागी, डॉ. काव्या, डॉ. शिवनी एवं सिस्टर सपना ने महिला बंदियों का परीक्षण कर उन्हें उपचार एवं दवायें दी। मेडिसिन विभाग से डॉ. मोहसिन अली, डॉ. तारिक खान, डॉ. जिवेश गर्ग, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. विनय, डॉ. मोनी भी शिविर में उपस्थित रहीं। कुल 850 पुरुष एवं 55 महिला बंदियों का परीक्षण कर उपचार किया। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने चिकित्सकों की टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें