छात्रों ने व्यर्थ वस्तुओं को बनाया उपयोगी
मुजफ्फरनगर। व्यर्थ एवं अनुपयोगी सामान से स्कूली छात्र-छात्राओं ने उपयोगी और सजावटी सामान बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान जल शुद्धि यंत्र एवं जल संरक्षण के मॉडल को कसराहना मिली। रामपुरम स्थित अर्वाचीन इंटरनेशनल हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल एवं भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने अनुपयोगी वस्तुओं से कार्बेट नेशनल पार्क, पृथ्वी की संरचना, जल शुद्धि यंत्र एवं जल संरक्षण यंत्र का मॉडल बनाया। संस्कार भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष आचार्य महेंद्र पाल सिंह, शिक्षक वशिष्ठ भारद्वाज, जैन इंटर कॉलेज के प्राचार्य दिनेश कुमार जैन ने प्रदर्शनी का अवलोकन बनाई गई वस्तुओं के बारे में जानकारी ली। प्रदर्शनी में हीरा माहीन, नशरा, निदा, कार्तिकेय, फायजा, कलीम, अबुजर, मोनिस, अब्दुल समी, अजरा, बुशरा, मनाहिल ने प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित सामान प्रदर्शित किए। विद्यालय प्रबंधक सतीश शर्मा, प्रधानाचार्या बीना शर्मा, सुशीला जोशी, मधु शर्मा, अबीहा, ज्योति, फरहा, नमिता, नूतन सिन्हा, मीना यादव, शिल्पा चौधरी, रजनी, आचार्य राम किशन, यशपाल आदि रहे।