पुरकाजी। मोहर्रम की सात तारीख पर मंगलवार को शिया सोगवारों ने मातमी जलूस निकाला और हजरत कासिम की शहादत को याद किया। कस्बे के इमामबाडे़ में मजलिसों का दौर जारी है। मंगलवार को मोहर्रम की सात तारीख पर नमाज ए जौहर छोटे इमामबाडे़ से शिया सोगवारों द्वारा एक मातमी जलूस निकाला गया। जलूस शुरू होने से पूर्व मजमे को खिताब करते हुए मौलाना हसीन अख्तर ने हजरत इमाम हुसैन के बेटे की बहादुरी के किससे सुनाए। जिन्हें सुनकर शिया सोगवार जार-जार रोए। उसके बाद छोटे दरबार से शुरू हुआ जलूस कस्बे के मोहल्ला कस्साबान, बाजार कलां, सब्जी मंडी, बिल्ली शाह चौक से होता हुआ बडे़ इमामबाडे़ में पहुंचा। अलमदार ताबिश काजमी और नोहाखानी जकी रजा और डा चांद ने की। जलूस में नसीर, मेहंदी रजा, किश्वर जैदी, असगर मेहंदी, आबाद हुसैन के अलावा कस्बे के तारिक मुस्तफा, लताफत खान, डा जावेद अहमद, फरत हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।