हिंदी दिवस पर हुई गोष्ठी
चरथावल। चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा राष्ट्र सबसे अनूठी और प्यारी भाषा है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर स्वरचित अमृत और विष एवं दुर्गा मां को समर्पित कविता प्रस्तुत की गई। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र फैजान और शोएब और बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा पायल एवं बीए प्रथम वर्ष के अंकुर ने हिंदी में मनमोहक रचनाएं प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। प्रवक्ता सत्या ने कहा कि हिंदी का प्रयोग अन्य सभी भाषाओं से मधुर और आत्मीयता का बोध कराता है। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ, मोनिका त्यागी, शिवानी त्यागी का सहयोग रहा। इस दौरान प्राचार्या डॉ. सविता वशिष्ठ ने अतिथियों का आभार जताया।