बुुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना कि नई कार्यकारिणी के चुनाव का बिगुल बज गया। चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के बाद चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई। बार एसोशिएशन बुढ़ाना के वर्ष 2018-19 के चुनाव के लिए सर्वसम्मति से श्रीपाल सिंह कश्यप, विनोद पुंडीर तथा आबाद कुरैशी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारी श्रीपाल कश्यप ने बृहस्पतिवार को चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी। नामांकन पत्रों की खरीद कार्य 20 अगस्त को प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक होगी। नामांकन पत्र 21 अगस्त को 11 बजे से 2 बजे तक जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 21 अगस्त को 2 बजे से 4 बजे तक होगा। प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन इसी दिन 4 बजे से 5 बजे तक होगा। नामांकन पत्र वापस लेने का कार्य 24 अगस्त को 11 बजे से 3 बजे तक होगा। इसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 29 अगस्त को मतदान और मतगणना होगी।