खतौली। पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर बैठक हुई। एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सभी धर्म के लोगों को अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बैठक में एसएसपी ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गठित किए गए एस-7 और एस-10 की परिकल्पना से पुलिस को काफी सहयोग मिला है। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एसएसपी को कांवड़ यात्रा में पुलिस का पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया। मौके पर एसडीएम अतुल कुमार, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज, राजेश फार्म, सत्येंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।