वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने मांगा हक
मुजफ्फरनगर। पूर्व मंत्री एवं रालोद नेता योगराज सिंह के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। इन महिलाओं ने मैला ढोने वाले परिवारों को दिया जाने वाला भत्ता दिलाने की मांग की। कलक्ट्रेट में एक साथ पहुंची महिलाओं ने डीएम के सामने अपनी मांगे रखी। दलित सेना के बैनर तले बाल्मीकि समाज की महिलाओं ने कहा कि उन्हें हक चाहिए। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि मैला ढोने वाले वाल्मीकि समाज के लोगों को 40 हजार रुपये का भत्ता दिया जाना चाहिए। प्रदेश प्रभारी राज कटारिया, मंडल अध्यक्ष काजल कटारिया वाल्मीकि समाज की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।