मुजफ्फरनगर। मेरठ विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षाफल श्रीराम कॉलेज की हिमांशु कुच्छल ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनिका ने 76 प्रतिशत तथा पारूल मलिक ने 71 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। अंशिका भारद्वाज 70 प्रतिशत चतुर्थ और वैभव ठाकुर 65 प्रतिशत के साथ पंचम स्थान पर रहे। सभी मेधावी ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और अध्यापकों को दिया। कॉलेज में हुए एक कार्यक्रम में देवेंद्र चौधरी ने सभी मेधावियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट देकर सम्मानित किया। विभागाध्यक्ष डॉ विजय शर्मा, प्रबंधन डीन डॉ पूनम शर्मा, डॉ अभिषेक बागला, डॉ धर्मेंद्र , डॉ रविंद्र, डॉ जूही गौतम, संजय शर्मा, मुकेश कुमार, नियति पंडित, पूजा चौधरी, रमिका वर्मा, शिरीन हुसैन आदि मौजूद रहे।