संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने स्थापना दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने अपना 19वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
नई मंडी स्थित गुलशन राय जैन धर्मशाला में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का 19वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर व्यापार संगठन के द्वारा आंखों और दांतों का नि:शुल्क परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी मूलचंद सराफ और अमित गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि विधायक कपिल देव अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक चेयनरमैन सतपाल पाल, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, भारतीय चिकित्सा परिषद के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद शर्मा, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी मौजूद रहे। अतिथियों एवं व्यापारियों ने संगठन के संस्थापक नेकीराम गर्ग के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के तत्वावधान में डॉ मोहित गुप्ता ने करीब 215 मरीजों का परीक्षण किया। 15 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। दांतों का परीक्षण उत्तरेजा डेंटल हॉस्पिटल के चिकित्सकों के द्वारा किया गया। इसमें 150 लोगों ने चिकित्सीय लाभ उठाया। शिविर में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, अनिल कंसल, जयवीर सिंह, अंकुर गर्ग, सोरभ नरुला, संजय गुप्ता, संजीव अग्रवाल, विनीत प्रकाश, नरेंद्र मित्तल, रामकुमार तायल, सुमित गर्ग, अजय अग्रवाल, स. तरनजीत सिंह, प्रेरणा मित्तल, सतवीर वर्मा, राजीव सिंघल, प्रतीक मित्तल, राजेन्द्र गोयल, नाथीराम मित्तल, मुकेश गुप्ता, मोहित मलिक, सुरेश जैन, ओमकार अहलावत, शिवकुमार, ललित सैनी, गौरव कुच्छल आदि रहे।